{"_id":"5bbbff15867a5528266484e1","slug":"153904716418-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी में फिर बनने लगीं इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी में फिर बनने लगीं इमारतें
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो---------
शाहबेरी में फिर बनने लगीं इमारतें
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी हादसे के बाद अवैध रूप से बन रहीं अन्य इमारतों को रोक दिया गया था। अब फिर से निर्माण शुरू कर दिया है। प्राधिकरण इसे रोक नहीं पा रहा। कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी कि दिन में अवैध इमारतों में काम बंद रहता है, लेकिन रात में हो रहा है, लेकिन अब दिन में भी निर्माण हो रहा है। फ्लैटों को पूरा करने में जुटे हैं। मजदूर काम करते दिख रहे हैं। बता दें, कि शाहबेरी में अवैध रूप से बन रही इमारत के गिरने से मलबे के नीचे दबकर कई जानें चली गईं थी। उसमें निर्माण सामग्री के घटिया होने की बात सामने आई थी। उसके बाद ही तय किया गया कि सभी बिल्डिंगों की सेफ्टी ऑडिट कराने के बाद उसे गिराने या बरकरार रखने का निर्णय लिया जाएगा। इसी के आधार पर बाकी सभी इमारतों का निर्माण रुकवा दिया गया था। प्राधिकरण के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन पूछने पर वे अवैध निर्माण को शीघ्र ही फिर से रोके जाने की बात कह रहे हैं। ब्यूरो