फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मोहल्ला क्लिनिक में एक मरीज को दवा देने पर 12 तो जांच करने पर मिलेंगे 10 रुपये

मोहल्ला क्लिनिक में एक मरीज को दवा देने पर 12 तो जांच करने पर मिलेंगे 10 रुपये

Tue, 09 Oct 2018 06:20 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला क्लिनिक में एक मरीज को दवा देने पर 12 तो जांच करने पर मिलेंगे 10 रुपये
मरीज की जांच पर दस और दवा देने पर मिलेंगे 12 रुपये
विज्ञापन

-दिल्ली सरकार का फैसला, नए मोहल्ला क्लिनिक पर लागू होगी यह व्यवस्था
-कम से कम 75 मरीज देखना होगा जरूरी, मल्टी टास्क वर्कर को मरहम पट्टी के मिलेंगे 8 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शायद आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन पहली बार मरीजों की संख्या के आधार पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी वेतन मिल सकेगा। अब मोहल्ला क्लिनिक में एक मरीज को दवा देने पर फॉर्मासिस्ट को 12 रुपये दिल्ली सरकार देगी। इतना ही नहीं रक्त जांच और नौनिहालों को टीका लगाने पर स्वास्थ्य कर्मचारी को 10-10 रुपये प्रति मरीज के हिसाब से वेतन मिलेगा। हालांकि अभी तक मोहल्ला क्लिनिक में प्रति मरीज डॉक्टर को करीब 40 रुपये मिलते हैं, लेकिन अब अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी इसी तरह वेतन मिलेगा।
अभी तक देश के किसी भी राज्य में मरीजों की गिनती के अनुसार वेतन देने की प्रणाली नहीं है, लेकिन दुनिया के कई देशों में वाहवाही लूटने वाले दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में अब कुछ अहम बदलाव होने जा रहे हैं। अभी तक सरकार के इन क्लिनिक पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों को तैनात किया था, लेकिन जल्द ही सरकार विभिन्न इलाकों में खोलने जा रही एक हजार मोहल्ला क्लिनिक में ये बदलाव करने जा रही है। इसके लिए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉर्मासिस्ट, सहायक और मल्टी टास्क वर्कर के 600 पदों पर भर्तियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

दरअसल मोहल्ला क्लिनिक शुरू होने के बाद एक-एक दिन में 200 मरीज तक की जांच और दवाएं देने का मामला सामने आया था, जिसके बाद महज आठ घंटे के भीतर इतने मरीजों को देखना असंभव बता इसके पीछे घपलेबाजी का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो इसी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसते हुए अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति का फैसला लिया है। 14 अक्तूबर आवेदन के लिए अंतिम तिथि निश्चित की गई है। बताया जा रहा है कि दिसंबर से इन कर्मचारियों को विभिन्न मोहल्ला क्लिनिक में तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति मरीज किया जाएगा हिसाब
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 200 फॉर्मासिस्ट की नियुक्तियां शुरू की हैं। प्रति मरीज इनको 12 रुपये दिए जाएंगे। एक दिन में कम से कम 75 मरीजों को दवा देना अनिवार्य है। ठीक इसी तरह से मोहल्ला क्लिनिक सहायक को नर्सिंग केयर की जिम्मेदारी दी जाएगी। ओपीडी में मरीज के पंजीकरण के बाद इन्हें 10 रुपये प्रति मरीज मिलेंगे। इसके बाद अगर ये टीका या रक्त जांच करते हैं तो 10-10 रुपये प्रति मरीज अतिरिक्त मिलेंगे। एएनसी चेकअप के 30 रुपये भी दिए जाएंगे। वहीं मल्टी टास्क वर्कर को दिन में कम से कम 75 मरीजों की मरहम पट्टी करनी पड़ेगी। इन्हें प्रति मरीज 10 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed