{"_id":"5bbbfa6f867a55284d2ee510","slug":"15390459741650-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका में 50 स्कूली बच्चे करेंगे रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका में 50 स्कूली बच्चे करेंगे रामलीला का मंचन
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका में 50 स्कूली बच्चे करेंगे रामलीला का मंचन
नई दिल्ली। राजधानी के द्वारका इलाके में 50 स्कूली बच्चे रामलीला का मंचन करेंगे। सेक्टर 13 में 10 अक्तूबर से शुरू होने जा रही इस बाल रामलीला को गिनीज बुक में दर्ज कराने का प्रयास भी किया जाएगा। द्वारका के डीडीए ग्राउंड में रैडिसन ब्लू होटल के पास मंचन के लिए भव्य भवन मंच इस्कॉन मंदिर द्वारा तैयार किया जा रहा है। संपूर्ण बाल उत्सव रामलीला की अध्यक्षा प्रीतिमा खंडेलवाल का कहना है कि इस रामलीला में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को प्रस्तुति के लिए तैयार किया जा रहा है। इंजीनियरों, वकीलों और शिक्षाविदों का एक विशेष समूह इस कार्यक्रम का प्रबंधन कर रहा है। इसके अलावा डांडिया नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। ब्यूरो
स्टेज पर दिखेगा कोणार्क सूर्य मंदिर
नई दिल्ली। पीतमपुरा स्थित श्री रामलीला कमेटी पीयू ब्लॉक की रामलीला में अबकी बार भव्य मंचन तैयार हुआ है। 10 अक्तूबर से शुरू होने वाली इस रामलीला को लेकर कमेटी के कोषाध्यक्ष विजय सिंघल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। यह रामलीला दिल्ली की प्रसिद्ध रामलीलाओं में अपना प्रमुख स्थान रखती है। इस वर्ष जो स्टेज बनाया जा रहा है उसको सूर्यवंशी का रूप दिया जा रहा है, जिसमें कोणार्क का सूर्य मंदिर और खजुराहो के मंदिर का रूप दिया जाएगा। वहीं इस बार हिमालय पर्वत से संजीवनी बूटी लाने के हनुमान जी के दृश्य को ड्रोन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही पुरानी दिल्ली के मशहूर चाट पकौड़े सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध रहेंगे। ब्यूरो