फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली में डेंगू का आतंक, एक की सप्ताह में 169 लोग बीमार

दिल्ली में डेंगू का आतंक, एक की सप्ताह में 169 लोग बीमार

Tue, 09 Oct 2018 06:16 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू का आतंक, एक की सप्ताह में 169 लोग बीमार
दिल्ली में डेंगू का आतंक, एक सप्ताह में 169 लोग बीमार
विज्ञापन

- दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ज्यादातर अस्पतालों के फीवर वार्ड हाउसफुल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।

दिल्ली में इन दिनों डेंगू का आतंक चरम पर पहुंच चुका है। पिछले एक सप्ताह के भीतर एडीज मच्छर के काटने से 169 लोग बीमार पड़ चुके हैं। वहीं, सरकारी और निजी अस्पतालों में फीवर वार्ड हाउसफुल हैं। ज्यादातर अस्पतालों का कहना है कि उनके यहां क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। सोमवार को सामने आई दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 6 अक्तूबर तक दिल्ली में डेंगू के 169 मरीज सामने आए हैं, जबकि सितंबर माह में 374 मरीज इसकी चपेट में आ चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 650 पर पहुंच चुकी है। जबकि मलेरिया 347 और चिकनगुनिया से 89 लोग बीमार पड़ चुके हैं। मैक्स अस्पताल के डॉक्टर रजनीश मल्होत्रा की मानें तो डेंगू का खतरा हार्ट के मरीजों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। जिन मरीजों को ब्लॉकेज के अलावा मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत है, उन्हें भी इससे काफी नुकसान हो सकता है। वहीं, लोकनायक अस्पताल, सफदरजंग, आरएमएल, डॉ. हेडगेवार, डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल और दीपचंद बंधु अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, उनके यहां फीवर वार्ड लगभग हाउसफुल हो चुके हैं। इन अस्पतालों में फीवर और वायरल मरीजों की संख्या करीब 500 से ज्यादा है।
विज्ञापन


- खून पतला होने पर प्लेटलेट्स गिरने का खतरा नहीं
आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि जिन मरीजों का खून पतला है और उनकी प्लेटलेट्स की गिनती कम आ रही है तो ऐसे मरीजों के लिए चिंता की बात नहीं है। इन मरीजों को घर पर ग्लूकोज की पर्याप्त मात्रा और पैरासिटामॉल देकर काम चलाया जा सकता है, लेकिन जो लोग धूम्रपान के साथ एल्कोहल का सेवन करते हैं, जिनका रक्त गाढ़ा है, उनकी प्लेटलेट्स कम होने पर तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निगम के पास डेंगू की मौत का रिकॉर्ड नहीं
नगर निगम की रिपोर्ट में भले ही डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन रिपोर्ट में डेंगू से हुई मौत का विवरण नहीं है। जबकि तीन दिन पहले ही दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में ही डेंगू के चलते 13 वर्षीय किशोर की मौत हुई है।

- इस साल डेंगू की स्थिति
माह मरीज
----------------
जनवरी 06
फरवरी 03
मार्च 01
अप्रैल 02
मई 10
जून 08
जुलाई 19
अगस्त 58
सिंतबर 374
6 अक्तूबर तक 169
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed