{"_id":"5bb2903b867a55013c43be99","slug":"153842896716-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के तहत शारदा अस्पताल में भर्ती हुआ पहला मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के तहत शारदा अस्पताल में भर्ती हुआ पहला मरीज
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर के लिए भी उपयोगी
शारदा अस्पताल में आयुष्मान योजना का पहला मरीज भर्ती
अब तक 135 लोग आए पूछताछ करने, सात लोगों का नाम लिस्ट में आया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। आयुष्मान योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में पहला मरीज सोमवार को भर्ती हुआ। उसका इलाज किया गया। बुलंदशहर के शकरपुर गांव से आए 73 वर्षीय रामभूल सिंह मरीज का हड्डी रोग विभाग में उपचार चल रहा है। वरिष्ठ चिकित्स्कों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना के संचालन के लिए खास तैयारियां की गई हैं। अस्पताल के मुख्य संचालन अधिकारी डॉ. राजा दत्ता स्वयं इनकी निगरानी करेंगे। लाभार्थियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किया गया है, जिसमे चौबीसों घंटे आयुष्मान मित्रों के साथ अन्य सहायक उब्लब्ध रहते हैं। यहां ह्रदय रोग, गुर्दा रोग, घुटना प्रत्यारोपण सहित तमाम तरह के इलाज मिलेंगे। अस्पताल में आसपास के जिलों से भी लोग अपने कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं। अब तक यहां 135 लोगों ने कार्ड बनवाने के लिए पूछताछ की है। इनमें से सात लोगों के नाम लिस्ट में होने पर कार्ड बने हैं। अन्य लोगों को लिस्ट में नाम न होने के कारण मायूस लौटना पड़ा।
अब तक ज्यादातर अस्पताल पैनल में नहीं
कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा के मार्केटिंग अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि आयुष्मान योजना में अस्पताल का करार अभी नहीं हो पाया है। वहीं, नवीन अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के मार्केटिंग अधिकारी रमेश त्रिपाठी ने बताया कि योजना के लिए फार्म भरने के बाद टीम ने विजिट किया है, लेकिन अभी अस्पताल के साथ करार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने पिछले माह ही योजना शुरू की है। सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना-2011 के आधार पर लिस्ट तैयार की गई है। 2011 के बीपीएल कार्ड धारकों का ही नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। जिले में करीब 21 हजार परिवारों का इस योजना में चयन हुआ है। प्रत्येक परिवार को सूचना देकर योजना की जानकारी दी जा रही है।
- अनुराग भार्गव, मुख्य चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्ध नगर