{"_id":"5bac06a2867a557ed33fd050","slug":"15380005259-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट की नोडल एजेंसी बनी निआल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट की नोडल एजेंसी बनी निआल
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
एयरपोर्ट की नोडल एजेंसी बनी निआल
- यीडा कार्यालय में ही बनेगा निआल का दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
जेवर एयरपोर्ट के निर्माण और बाद में संचालन से जुड़े कार्य नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (निआल) देखेगी। मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष व यीडा के सीईओ इसके भी सीईओ बनाए गए हैं। अब तक इन कामों के लिए यीडा को नोडल एजेंसी बनाया गया था। निआल का दफ्तर यमुना प्राधिकरण कार्यालय में ही बनाया जाएगा।
जेवर एयरपोर्ट के निर्माण व संचालन के लिए गठित की गई निआल की पहली वार्षिक आमसभा मंगलवार में लखनऊ में हुई। बैठक में सोशल इंपैक्ट असिस्मेंट (एसआईए) को शासन ने मंजूरी दे दी है, जिससे अब धारा 11 (अधिसूचना) जल्द लगने के आसार हैं। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर ओमेगा स्थित दफ्तर के पते पर कंपनी पंजीकृत हुई है। अब टेंडर प्रक्रिया के जरिये एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी का चयन भी निआल करेगी।