{"_id":"5ba808bd867a55012c350ed4","slug":"15377389215-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में होंगी एलुमनी मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में होंगी एलुमनी मीटिंग
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलुमनी के सहयोग से बहुरेंगे सरकारी स्कूलों के दिन
- शक्ति नगर के सरकारी स्कूल से उप मुख्यमंत्री ने की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अब दिल्ली सरकार के स्कूलों के दिन एलुमनी के सहयोग से बहुरेंगे। इसके तहत इन स्कूलों में एलुमनी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। रविवार को शक्ति नगर के सरकारी स्कूल से इसका शुभारंभ उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। वर्ष 1961 से अब तक इस स्कूल से उत्तीर्ण लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। ऐसे लोगों को सरकारी स्कूलों से जोड़े रखने के लिए वेबसाइट पर एलुमनी लिंक की भी शुरुआत की गई।
गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शक्ति नगर नंबर -1 में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल को आरओ सिस्टम और स्मार्ट क्लासरूम समर्पित किया। दोनों सुविधाएं इसी स्कूल के एलुमनी एसोसिएशन की ओर से मुहैया करवाई गई। कार्यक्रम में इस स्कूल से पास होने के बाद हर क्षेत्र में बदलाव ला रहे सामाजिक कार्यकर्ता, कारोबारी के अलावा आईएएस, आईआरएस, इंजीनियर भी शामिल हुए और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एलुमनी ने अपने स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
-------------
सिसोदिया ने किया ट्वीट
उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि शक्ति नगर के एक सरकारी स्कूल में एलुमनी मीटिंग का आयोजन किया गया। अब दिल्ली सरकार सभी सरकारी स्कूलों में एलुमनी मीटिंग की शुरुआत करेगी।