फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छुट्टी के दिन भी राजधानी की सड़कों पर रहा जाम

छुट्टी के दिन भी राजधानी की सड़कों पर रहा जाम

Mon, 24 Sep 2018 02:56 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी के दिन भी राजधानी की सड़कों पर रहा जाम

विज्ञापन
छुट्टी के दिन भी राजधानी की सड़कों पर रहा जाम
- पूर्वी दिल्ली में साइकिल यात्रा तो यमुना के आसपास विसर्जन से लगा जाम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली में जहां गणेश विसर्जन की धूम थी, वहीं उत्तर प्रदेश की ओर से समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का जोर भी था। ऐसे में पूर्वी दिल्ली में साइकिल यात्रा तो यमुना के आसपास विसर्जन की वजह से जाम लगा रहा। राजधानी में देर रात बारिश के चलते भी जाम में फंसकर वाहन चालक परेशान हुए।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा से यूपी गेट से लेकर अक्षरधाम तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पिछले 11 दिनों से चल रहा गणपति उत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। यमुना नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। दोपहर से शुरू हुआ विसर्जन शाम होते-होते एक विशाल उत्सव में बदल गया। आईटीओ, गीता कालोनी पुश्ता, पुराना लोहे का पुल, आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर यमुना नदी के पुलों पर गणेश भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

हालांकि दिल्ली प्रशासन ने विसर्जन उत्सव को लेकर व्यापक इंतजाम किए थे, लेकिन सड़कों पर ये नाकाफी दिखाई दिए। दिल्ली में कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। गणेश विसर्जन करने वाले लोगों की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। कई लोगों ने तो विसर्जन करने से पहले विकास मार्ग पर ही आपने वाहन खड़े कर दिए। इसके कारण आईटीओ से लक्ष्मी नगर के बीच रास्ता तय करने में लोगों को करीब 30 से 40 मिनट का वक्त लगाना पड़ा। इन सब के बीच दिल्ली में कई जगह पर प्रदर्शन और भाजपा के पूर्वांचल सम्मेलन का असर भी सड़कों पर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed