{"_id":"5ba7f32d867a557ebe1e9275","slug":"15377334011210-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार महिलाओं ने पिंकाथॉन में दौड़कर दिया सशक्तिकरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार महिलाओं ने पिंकाथॉन में दौड़कर दिया सशक्तिकरण का संदेश
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 हजार महिलाओं ने दौड़कर दिया सशक्तीकरण का संदेश
-अभिनेता मिलिंद सोमन के नेतृत्व में हुआ पिंकाथॉन का छठा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राजधानी में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को छठे बजाज इलेक्ट्रिकल्स पिंकाथॉन रन आयोजित हुआ। इसे बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में 10 हजार से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। कुछ महिलाओं की गोद में बच्चे भी थे। दौड़ में अव्वल आने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
पिंकाथॉन का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह किया गया। इसमें दृष्टिहीन और श्रवण बाधित लड़कियों, कैंसर शीरोज महिलाओं सहित वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की विभिन्न श्रेणियों में हुई इस रेस में 10 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।
पिंकाथॉन में 3 किमी के लिए नेहा कुमारी, पूजा को 5 किमी, अर्पिता सैनी को 10 किमी और सीमा को 21 किमी की दौड़ में अव्वल आने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं दृष्टिहीन और श्रवण बाधित लड़कियों, कैंसर से जंग जीतने वाली महिलाओं (कैंसर शीरोज), गोद में बच्चों को लेकर दौड़ने वाली माताओं और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
पिंकथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने कहा पिंकाथॉन 2018 का दिल्ली में छठी बार आयोजन किया गया। हमें पूरा विश्वास था कि शहर के लोग हमारा समर्थन करेंगे और इस दौड़ को असाधारण रूप से सफल बनाने में हमारी पूरी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहला कदम यह है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य और सेहत का ख्याल रखें, खुद का सम्मान करें और परिवार और समाज को मजबूत नैतिक संस्कार देने की अहमियत को समझें। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने पिंकाथॉन में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी करके यह साबित कर दिया महिलाएं किसी भी मायने में किसी पीछे नहीं हैं।