फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बवाना अग्रिकांड के आरोपी आशीष जैन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर

बवाना अग्रिकांड के आरोपी आशीष जैन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर

Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बवाना अग्रिकांड के आरोपी आशीष जैन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर
बवाना अग्रिकांड : आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर
विज्ञापन

- क्राइम ब्रांच ने सीडीआर और केमिकल की बिल्टी का बनाया आधार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना फैक्टरी अग्निकांड में आरोपी फैक्टरी मालिक मनोज जैन के बेटे आशीष जैन के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को रोहिणी कोर्ट में पूरक आरोप पत्र दायर किया। आरोपी पर कॉल डिटेल और केमिकल की बिल्टी को तथ्य बनाकर मुकदमा चलाने की मांग की गई है।
रोहिणी कोर्ट के मुख्य महानगर दंडाधिकारी गगनदीप सिंह के समक्ष क्राइम ब्रांच ने पूरक आरोप पत्र में बताया है कि 20 जनवरी को फैक्टरी में आग लगी थी तो आरोपी आशीष बवाना इलाके में ही था, लेकिन उसने पूछताछ में घटना के वक्त इलाके में नहीं होने की बात कही थी। क्राइम ब्रांच ने 20 जनवरी 2018 की आरोपी की कॉल डिटेल्स अदालत को सौंपा है। वहीं, क्राइम ब्रांच ने आरोप पत्र में बताया कि घटना से पहले 4 दिसंबर 2017 को उसके नाम पर केमिकल के 100 कॉर्टून खरीदे गए थे, जिसकी बिल्टी मौजूद है। क्राइम ब्रांच का आरोप है कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है। सबूतों से यह साफ है कि इस कांड में मारे गए 17 लोगों की मौत मामले में आशीष भी आरोपी है, लिहाजा उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील संजीव कुमार ओझा ने कहा कि पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आशीष जैन ने ही फैक्टरी को बाहर से ताला लगाया था। इसलिए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed