{"_id":"5ba2a4c2867a557ea77aca3c","slug":"153738564810-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलिंग तोड़ने के पीछे की मंशा बताएं : आप
सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मनोज तिवारी कर रहे बचकानी हरकत : दिलीप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने सीलिंग तोड़ने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि तिवारी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बचकानी हरकत कर रहे हैं। पार्टी ने सवाल किया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सीलिंग तोड़ने की पीछे की अपनी मंशा बतानी चाहिए।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ नेता व उत्तर पूर्वी लोकसभा से प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली के सात लाख से ज्यादा कारोबारियों को बचाने का इकलौता तरीका अध्यादेश लाना है। भाजपा के सातों सांसद केंद्र सरकार से मुलाकात कर इस दिशा में काम कर सकते हैं। लेकिन, राहत दिलाने की जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी गोकुलपुरी में सीलिंग तोड़ने पहुंच गए। दिलीप के मुताबिक, मनोज तिवारी फिल्मी स्टाइल में सीलिंग का ताला तोड़कर दिल्लीवालों के सामने नौटंकी कर रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि सीलिंग के पूरे एपीसोड के पीछे एमसीडी से केंद्र तक सिर्फ भाजपा है। आगामी लोकसभा चुनाव में वह भाजपा को करारा जवाब भी देगी। दिलीप पांडेय ने मांग की कि मनोज तिवारी को स्पष्ट करना चाहिए कि सीलिंग का ताला तोडने के पीछे की मंशा क्या थी? भाजपा के सांसद और भाजपा की ही पुलिस और एमसीडी के बीच की नूरा कुश्ती को व्यापारी वर्ग बखूबी समझता है। चुनावों को पहले सस्ती लोक प्रियता हासिल करने की कोशिश भाजपा को महंगी पड़ेगी।