{"_id":"5b9eb4f7867a557f220f94a7","slug":"153712765420-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराला एस्पायर सोसायटी की लिफ्ट गिरी, आईटी मैनेजर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराला एस्पायर सोसायटी की लिफ्ट गिरी, आईटी मैनेजर घायल
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है।
-----
निराला एस्पायर सोसायटी में लिफ्ट गिरी, एक घायल
- छठी से गिरकर पांचवीं व चौथी मंजिल के बीच रुकी, लिफ्ट के अंदर लगा हैंडल टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी में रविवार को टावर बी-2 की लिफ्ट गिर गई। छठे फ्लोर से गिरी लिफ्ट पांचवें व चौथे फ्लोर के बीच जोरदार झटके के साथ रुक गई। झटका इतना तेज था कि लिफ्ट के अंदर लगा हैंडल टूट गया जिससे लिफ्ट सवार आईटी मैनेजर के हाथ में चोट आई है।
अनिल कुमार सिंह सपरिवार निराला एस्पायर सोसायटी के टावर बी-2 की 16वीं मंजिल पर रहते हैं। वे नेहरू पैलेस स्थित एक कंपनी में आईटी मैनेजर हैं। अनिल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:50 मिनट पर वह 16वीं मंजिल से नीचे आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट छठी मंजिल पर पहुंची अचानक तेजी से नीचे की तरफ गिरी और तेज झटके के साथ पांचवीं व चौथी मंजिल के बीच रुक गई। तेज झटके से लिफ्ट के अंदर लगा हैंडल टूट गया और उनके हाथ में चोट आई है। उन्होंने तुरंत इंटरकॉम पर मदद मांगी। दो तीन मिनट के भीतर ही सुरक्षाकर्मियों की मदद से लिफ्ट को नीचे ग्राउंड फ्लोर तक लाया गया और उन्हें बाहर निकाल लिया गया।
सोसायटीवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
हादसे के बाद रविवार को सोसायटी के लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। बार-बार लिफ्ट गिरने से सोसायटी निवासी इसका प्रयोग करने में डरने लगे हैं।
विज्ञापन
20 अगस्त को भी गिरी थी लिफ्ट
सोसायटी में लिफ्ट गिरने का यह पहला मामला नहीं है। सोसायटी निवासियों के मुताबिक इसी 20 अगस्त को भी सोसायटी के टावर बी-4 की लिफ्ट 15वीं मंजिल से गिरी थी और तीन फ्लोर नीचे आकर अचानक रुक गई थी। हादसे में लिफ्ट सवार महिला की कमर में चोट आई थी।