{"_id":"5b9b0a9e867a557f6e5385fc","slug":"15368874378-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोलबाग में मल्टी लेवल पार्किंग के विकल्प पर विचार करे निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोलबाग में मल्टी लेवल पार्किंग के विकल्प पर विचार करे निगम
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने करोलबाग इलाके में सड़क जाम की समस्या से निजात पाने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग के विकल्प की संभावना पर विचार करने का सुझाव सरकारी एजेंसियों को दिया है। स्थानीय निवासी एक महिला ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण भारी जाम लगता है क्योंकि वाहनों के चलने के लिए केवल एक लेन ही खाली रहती है।
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति वीके राव ने करोलबाग क्षेत्र की देखभाल के लिए जिम्मेदार उत्तरी दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिया है कि वह शास्त्री पार्क व राजेंद्र नगर में मल्टी लेवल पार्किंग के प्रस्ताव पर रिपोर्ट पेश कर बताए कि अब तक उस पर क्या प्रगति हुई है। खंडपीठ ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया कि मार्केट में सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए दुकानदारों व अन्य संबंधित लोगों से बात करें, जिससे कि जाम की समस्या को सुलझाया जा सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर नोटिस के बाद दुकानदार व अन्य लोग बैठक के लिए नहीं आते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस खुद बैठक का समय तय कर सकती है। इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर कदम उठाया जाए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तारीख तय की है।