फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   काव्य संग्रह ‘मतदान केन्द्र पर झपकी’ का लोकार्पण

काव्य संग्रह ‘मतदान केन्द्र पर झपकी’ का लोकार्पण

Fri, 14 Sep 2018 06:40 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
काव्य संग्रह ‘मतदान केन्द्र पर झपकी’ का लोकार्पण
काव्य संग्रह ‘मतदान केंद्र पर झपकी’ का लोकार्पण
विज्ञापन

नई दिल्ली। यशस्वी कवि स्व. केदारनाथ सिंह के काव्य-संग्रह ‘मतदान केंद्र पर झपकी’ का वीरवार को लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने की जबकि इस दौरान उदय प्रकाश, आशुतोष कुमार, प्रियदर्शन, सुनील कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। स्व. केदारनाथ सिंह स्वतंत्र भारत के उन हिंदी कवियों में रहे, जिन्हें अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति मिली। विदेश में कई भाषाओं में उनकी कविताओं का अनुवाद किया गया, जो अभी भी स्मृति में जीवित हैं। मतदान केंद्र पर झपकी काव्य संग्रह कवि का पक्ष रखती है। इनकी कविताएं हिंसा के विशाल परदे के आगे एक मनुष्य के हिंसक होने से इंकार हैं। केदार की काव्य-संवेदना शहरी और नागर नहीं, ग्रामीण और कस्बाई हैं। केदारनाथ सिंह के सुपुत्र सुनील कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिता की पीड़ा में भी जीवन को देखने की दृष्टि काफी आशावादी थी। आशुतोष कुमार ने कहा कि कैसी कविताएं पढने से जिंदगी जीने का अनुभव बदलता है यह केदारनाथ सिंह की कविताओं से महसूस किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed