{"_id":"5b96a39c867a557fff72fb59","slug":"15365989253-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर एयरपोर्ट ------------ अगले हफ्ते जारी हो सकती है अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर एयरपोर्ट ------------ अगले हफ्ते जारी हो सकती है अधिसूचना
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर एयरपोर्ट: अगले हफ्ते जारी हो सकती है अधिसूचना
-अब तक 93 फीसदी जमीन पर किसानों ने दी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/जेवर। जेवर एयरपोर्ट की जमीन के लिए किसानों की सहमति लगातार बढ़ रही है। अब तक 93 फीसदी जमीन पर सहमति मिल गई है। अगले सप्ताह जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।
जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक सोमवार को 301 और किसानों ने करीब 87 हेक्टेयर जमीन के लिए सहमति पत्र सौंपे हैं। साथ ही 106 भूमिहीन किसानों ने भी सहमति दे दी है। अब तक 3512 किसानों ने सहमति दे दी है और इनसे 1139 हेक्टेयर जमीन पर सहमति मिली है। एयरपोर्ट के लिए आवश्यक जमीन के 93 फीसदी हिस्से पर किसानों से सहमति मिल गई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सहमति की कोशिश जारी रखने और एयरपोर्ट की कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई है।
----------------------
1775 परिवार होंगे विस्थापित
-यीडा के चेयरमैन ने की बैठक
ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट बनने से तीन गांवों के 1775 परिवार विस्थापित किए जाएंगे। यीडा चेयरमैन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में जीबीयू की तरफ से एसआईए (सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट) की रिपोर्ट सौंपी गई। जीबीयू ने ही एसआईए की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
जीबीयू के रजिस्ट्रार बच्चू सिंह ने बताया कि 1775 किसान परिवार विस्थापित होंगे, जिनमें 797 परिवार दयानतपुर से, रोही से 919 और किशोरपुर के 59 परिवार शामिल हैं। बैठक में बिड डॉक्यूमेंट तैयार करने और पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना (धारा-11) शीघ्र लागू करने पर चर्चा की गई। एक्ट के मुताबिक अधिसूचना लागू होने के बाद दो माह में जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। इस लिहाज से इस माह अधिसूचना जारी हो जाती है तो नवंबर में जमीन का अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, टेंडर निकालकर एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी के चयन की प्रक्रिया भी साथ चलती रहेगी।