{"_id":"5b940bd7867a557f58788491","slug":"153642900118-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी स्कूल की बस असंतुलित होकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से भरी स्कूल की बस असंतुलित होकर पलटी
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंतुलित होकर स्कूल बस पलटी, चार बच्चे घायल
दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
छुट्टी के बाद दोपहर को घर छोड़ने जा रही थी बस
दुर्घटना पर चीख-मुकार मची, राहगीरों ने की मदद
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के हतेवा गांव से दलेलगढ़ जाने वाले रास्ते के नजदीक शनिवार दोपहर 48 बच्चों से भरी एक स्कूल बस असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में चार बच्चों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। दनकौर पुलिस घटना से अनभिज्ञ रही।
दनकौर ब्लॉक क्षेत्र के नियाना गांव में स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल की बस 48 बच्चों को शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद उनके घर छोड़ने जा रही थी। बताया जाता है कि दलेलगढ़ गांव के नजदीक किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में बस असंतुलित होकर पलट गई।
बस पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने मशक्कत के बाद बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। इस हादसे में सेजल, राज, आकाश और एक अन्य बच्चे को चोट आई है, जिनका पास के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मुख्य रास्ते से नहीं आता चालक
बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि हतेवा गांव की तरफ से दलेलगढ़ को जाने वाला यह रास्ता काफी संकरा है। चालक मुख्य रास्ते से बस नहीं लाता, जिसके चलते ही यह भीषण हादसा सामने से आ रहे किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ है। इस बारे में स्कूल प्रशासन से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की।