फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्कूलों को ईडब्लयूएस के बच्चों का अनुदान नहीं मिल रहा

स्कूलों को ईडब्लयूएस के बच्चों का अनुदान नहीं मिल रहा

Tue, 28 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों को ईडब्लयूएस के बच्चों का अनुदान नहीं मिल रहा
सरकार से स्कूलों को नहीं मिल रहा
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस के बच्चों का अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ओर से निजी स्कूलों को आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व वंचित वर्ग (डीजी) के बच्चों को पढ़ाने पर फीस व वर्दी का अनुदान दिया जाता है। निजी स्कूलों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि बीते चार-पांच साल से यह अनुदान नहीं मिल रहा है। इस कारण स्कूलों में सामान्य श्रेणी के बच्चे ईडब्ल्यूएस व डीजी ग्रुप के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि कोटे के बच्चों के खर्च के कारण स्कूलों को भी काफी परेशानी हो रही है।
जैन ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 के तहत ईडब्ल्यूएस व डीजी श्रेणी के बच्चों की फीस सरकार द्वारा स्कूलों को दिए जाने का प्रावधान है। बावजूद सरकार यह फीस स्कूलों को नहीं दे रही। स्कूल लगातार शिक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से मुफ्त कॉपी-किताबें और वर्दी देने का दबाव बनाया जाता है। यदि स्कूल उसे पूरा नहीं करता तो स्कूल की मान्यता रद्द करने की धमकी वाले नोटिस भेजे जा रहे हैं। जबकि दिल्ली हाईकोर्ट में इस संबंध में मामला चल रहा है।
विज्ञापन

जैन ने बताया कि कोटे के बच्चों को कॉपी-किताबें, वर्दी देने का प्रावधान मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून 2009(आरटीई) में नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 2011 में इस प्रकार की शर्तें स्कूलों पर डाल दी है। डीडीए से प्राप्त जमीन पर चलने वाले स्कूलों पर दोहरी मार पड़ रही है। दिल्ली सरकार को कई बार लिखा गया है कि सरकार यह स्पष्ट करे कि जो बच्चे आठवीं पास कर चुके हैं, उनकी नौवीं से 12वीं तक की फीस कौन चुकाएगा, लेकिन सरकार से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed