फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपराध शाखा ने टिल्लू गिरोह के दो शार्प शूटर को दबोचा

अपराध शाखा ने टिल्लू गिरोह के दो शार्प शूटर को दबोचा

Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने टिल्लू गिरोह के दो शार्प शूटर को दबोचा
टिल्लू गिरोह के दो इनामी शूटर दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गांव ताजपुर, दिल्ली के टिल्लू गिरोह के 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटरों को दबोचा है। कई हत्याएं कर चुके ये शूटर मकोका के केस में फरार थे। टिल्लू गिरोह की जितेंद्र गोगी गिरोह से गैंगवार चल रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, एसीपी अनिल डूरेजा की टीम गिरोहों की जांच में छह माह से जुटी थी। 24 अगस्त को एक सूचना के बाद इंस्पेक्टर श्याम सुंदर की टीम ने रोहिणी सेक्टर-11 में घेराबंदी कर टिल्लू गिरोह के दो बदमाशों नरेश उर्फ सोनू (29) और उमेश उर्फ काला (29) को दबोच लिया। सुनील उर्फ टिल्लू गिरोह ने हाल ही में गोगी गिरोह के मोनू उर्फ नेपाली और सत्यप्रकाश उर्फ बबलू की हत्या कर दी थी। गोगी गिरोह ने टिल्लू गिरोह के रवि भारद्वाज व सन्नी को मार डाला था। जितेंद्र व सुनील दोनों पास के गांवों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डीयू के एसएसएन कॉलेज में वर्ष 2012 में अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र और सुनील ने अलग उम्मीदवारों का समर्थन किया था। इन चुनावों के बाद दोनों में दुश्मनी बढ़ती चली गई। सुनील मान नितेश कुंज के मालिक व बसपा नेता दीपक भारद्वाज की हत्या में गिरफ्तार हुआ था। बाद में खुलासा हुआ कि दीपक के बेटे ने एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। उमेश के पिता डीटीसी में काम करते हैं। वह सुनील उर्फ टिल्लू के साथ पढ़ा था। वर्ष 2015 में उमेश ने गोगी गिरोह के अरुण उर्फ कमांडो की हत्या की थी। इसके खिलाफ हत्या के चार मामले दर्ज हैं। वर्ष 2008 में नरेश उर्फ सोनू ने पारिवारिक दुश्मनी के चलते समुंदर भारद्वाज पर जानलेवा हमला किया था। इसमें वह बच गया था। नरेश पर हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed