फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आशुतोष व आशीष के जाने पर आप में नहीं कोई सियासी हलचल

आशुतोष व आशीष के जाने पर आप में नहीं कोई सियासी हलचल

Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आशुतोष व आशीष के जाने पर आप में नहीं कोई सियासी हलचल
आशुतोष व आशीष के जाने पर आप में नहीं कोई सियासी हलचल
विज्ञापन

-पार्टी रणनीतिकारों की राय, बगैर किसी मनमुटाव के अपनी मर्जी से बाहर गए दोनों नेताओं के लिए हर वक्त खुले रहेंगे दरवाजे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से आशुतोष व आशीष खेतान की विदाई पर बेशक दिल्ली के सियासी गलियारे में गरमी हो, लेकिन पार्टी इसे लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं दिखती। पार्टी रणनीतिकारों को मानना है कि शांति से इस्तीफा देने वाले दो प्रोफेशनल साथियों के पार्टी छोड़ देने की सियासी चर्चा का आम लोगों से ज्यादा रिश्ता नहीं है। खासतौर से इसलिए भी कि दोनों ने पार्टी नेतृत्व से कोई नाराजगी भी नहीं जताई है।
एक हफ्ते में आशुतोष व आशीष खेतान के पार्टी छोड़ने से सियासी गलियारे में चर्चा का बाजार गरम है कि आप एक व्यक्ति की पार्टी हो गई है। सभी बड़े चेहरों का एक के बाद आप से मोहभंग हो रहा है। आप के पूर्व सहयोगियों ने नेतृत्व पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए यहां तक कह डाला कि एक आंदोलन से निकली पार्टी पथभ्रष्ट हो गई है।
विज्ञापन

उधर, आप रणनीतिकारों का कहना है कि दोनों मीडिया प्रोफेशलन रहे हैं। पहली सरकार के गठन के बाद दोनों पार्टी में शामिल हुए। उस वक्त सियासी पंडितों ने पार्टी के कोर वालेंटियर, आंदोलन के साथियों की उपेक्षा का आरोप लगाया था। साथ ही बाहरी होने की बात कहकर तंज भी कसा था। अब जब दोनों अपनी मर्जी से बाहर जा रहे हैं तो वही सियासी पंडित आप नेतृत्व पर अपने नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दो साथियों का पार्टी छोड़ देना व्यक्तिगत तौर पर आप के हर नेता का नुकसान है, लेकिन आप की सियासी सेहत पर इसका असर नहीं पड़ेगा। पार्टी मानकर चल रही है कि दोनों बगैर किसी मतभेद के अपनी मर्जी से राजनीति से ही किनारा कर रहे हैं। दोनों को पार्टी की नीतियों या नेतृत्व से कोई मनमुटाव भी नहीं है। भविष्य में अगर उनका मन बदला तो पार्टी उनका फिर से स्वागत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed