फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नए मतदाता बनाने को अभियान 01 सितंबर 31 अक्तूबर तक

नए मतदाता बनाने को अभियान 01 सितंबर 31 अक्तूबर तक

Mon, 20 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नए मतदाता बनाने को अभियान 01 सितंबर 31 अक्तूबर तक
एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक बनाए जाएंगे नए मतदाता
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिन मतदाता की आयु 1 जनवरी 2019 को 18 साल पूूरी होने वाली है और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। वे अपना नाम शामिल करने के लिए फार्म संख्या-6 जमा कर सकते हैं। मृतक, दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने वाले और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म संख्या-7 जमा होंगे। नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन करने के लिए फार्म संख्या-8 भरकर जमा करना होगा। इसके साथ ही जिन मतदाता बूथों पर 1200 से 1400 मतदाता से अधिक हो गए हैं, उनको दूसरे बूथों पर शिफ्ट किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed