{"_id":"5b7ae33442c792464f496532","slug":"15347802037-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए डॉक्टर, भेजी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए डॉक्टर, भेजी मदद
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए डॉक्टर, भेजी मदद
- फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने केरल जाने के लिए सरकार से मांगी इजाजत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली सहित देश भर के डॉक्टर आगे आए हैं। सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एम्स और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों ने राहत सामग्री केरल भेजी। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पीड़ितों की मदद के लिए वहां जाने की इजाजत मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामाग्री भी भेजी है।
फोर्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक चौकसे का कहना है कि बाढ़ की वजह से वहां की चिकित्सा व्यवस्था भी चरमरा गई है। लोग घरों मे रखी अपनी दवाएं भी नहीं ले पाए हैं। वहीं बाढ़ का पानी उतरने पर महामारी का खतरा भी बना हुआ है। इसे देखते हुए फोर्डा के डॉक्टर केरल जाकर लोगों की मदद करना चाहते हैं, ताकि लोगों को समय पर जरूरी दवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
पानी उतरने के बाद भेजेंगे विशेषज्ञों की टीम : नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि केरल में एक बार बाढ़ का पानी उतरने का इंतजार है। पानी उतरते ही दिल्ली से क्विक रेस्पांस इमरजेंसी टीम को रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा शिविर भी लगाए हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केरल के अस्पतालों को फिर से बनाने का काम शुरू होने जा रहा है।