फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दबंग महिला ने गली के बीचों बीच अवैध निर्माण कर रास्ता किया बंद

दबंग महिला ने गली के बीचों बीच अवैध निर्माण कर रास्ता किया बंद

Mon, 20 Aug 2018 08:36 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
दबंग महिला ने गली के बीचों बीच अवैध निर्माण कर रास्ता किया बंद
जरूरी नोट : यह खबर एक पक्ष से लिखी गई है। कृपया पुलिस या निगम का वर्जन लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन



संपादक जी के ध्यानार्थ--

दबंग महिला ने अवैध निर्माण कर बंद किया रास्ता

- स्थानीय लोगों का आरोप निगम और पुलिस की मिलीभगत से महिला ने किया अवैध निर्माण
- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को लिखा पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में एक दबंग महिला ने अवैध निर्माण कर गली को बंद कर दिया है, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस और नगर निगम से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। अवैध निर्माण में महिला गैर कानूनी धंधे को अंजाम दे रही है। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है।

मामला राजौरी गार्डन के डब्ल्यूजेड 106/32 एवं डब्ल्यूजेड 106/34 के बीच के पीछे वाली गली की है। यहां रहने वाले परविंदर जीत सिंह गांधी व स्थानीय लोगों का आरोप है कि उमा देवी नाम की महिला ने कच्ची दीवार लगाकर गली को बंद कर दिया है। इस जगह पर वह अवैध तरीके से बड़े सिलिंडर से गैस की रिफलिंग का काम कर रही है। साथ ही शराब बेचती है। 9 अगस्त को महिला की झुग्गी में आग लग गयी। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परविंदर जीत समेत अन्य लोगों ने जब शिकायत निगम से की तो अधिकारियों ने महज थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पल्ला झाड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले तो महिला झुग्गी में अपना अवैध कारोबार करती थी अब उसने उसपर टिन शेड डाल लिया है। पुलिस अधिकारी भी निगम को जिम्मेदार बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। अब पीड़ितों ने केंद्रीय गृहमंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed