{"_id":"5b7ad8e442c792465942f773","slug":"153477756319-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला सब इंस्पेक्टर की सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला सब इंस्पेक्टर की सोने की चेन झपटी
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भवन में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर से सोने की चेन झपटी
- स्कूटी सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- ड्यूटी जाने के लिए मेट्रो स्टेशन जा रही थीं पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में झपटमारों का हौसला किस कदर बुलंद है इसकी बानगी तिलक नगर इलाके में देखने को मिली, जहां स्कूटी सवार बदमाशों ने दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर की सोने की चेन झपट लिया और भाग गए। महिला सब इंस्पेक्टर फिलहाल राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं। वारदात के समय पीड़िता कार्यालय जाने के लिए मेट्रो स्टेशन जा रही थीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गीता सपरिवार महावीर नगर में रहती हैं। वह दिल्ली पुलिस में बतौर एसआई कार्यरत हैं। रविवार सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकलकर वह ईस्ट जनकपुरी मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से स्कूटी से आए दो युवकों ने उनकी गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान पीड़िता गिरते-गिरते बची। बदमाशों की स्कूटी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गीता गाड़ी का नंबर भी नहीं देख पाई। गीता ने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।