फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एम्स का नर्सिंग कॉलेज आग में खाक, बाल बाल बचे लोग

एम्स का नर्सिंग कॉलेज आग में खाक, बाल बाल बचे लोग

Mon, 20 Aug 2018 07:40 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
एम्स का नर्सिंग कॉलेज आग में खाक, बाल बाल बचे लोग
एम्स के नर्सिंग कॉलेज में लगी भीषण आग
विज्ञापन


भागदौड़ मची, कॉलेज को कराया गया खाली
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में सोमवार को उस वक्त भागदौड़ मच गई, जब नर्सिंग कॉलेज में आग लगने की खबर फैली। आनन-फानन में प्रबंधन के अधिकारी भी दौड़ते हुए कॉलेज परिसर तक पहुंचे और वहां से कॉलेज को खाली कराने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी बीच आगजनी की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के 10 दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग कई कमरों में लग चुकी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों के साथ एम्स के भी कर्मचारियों को सहयोग देना पड़ा। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
एम्स में सोमवार दोपहर दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग एम्स की दूसरी मंजिल के कई कमरों तक पहुंची। इस मंजिल पर नर्सिंग कॉलेज है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर लगी थी। एम्स के ओल्ड ओटी के नजदीक इस कॉलेज में कई कमरे आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक तौर पर इस घटना को शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि एम्स प्रबंधन ने भी आंतरिक तौर पर इसकी जांच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हर दो महीने में किया जाता है निरीक्षण
एम्स के नर्सिंग कॉलेज में आग लगने की घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हर दो महीने में बिजली उपकरणों सहित तमाम आपातकालीन स्थितियों का निरीक्षण किया जाता है। एम्स प्रबंधन के अधिकारी हर बार ये निरीक्षण करते हैं, बावजूद इसके शॉर्ट सर्किट की वजह से इतनी बड़ी आग लगना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा कर रही है। उधर, एम्स प्रबंधन के भी कुछ अधिकारियों का कहना है कि मई माह में ही एक सर्कुलर निकाला गया था, जिसमें सभी तरह के उपकरणों की अच्छी तरह से मरम्मत करने और देखभाल के निर्देश दिए थे, लेकिन आग की इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि उन निर्देशों का सही तरह से पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed