{"_id":"5b7acad642c792464d1bab0b","slug":"153477396517-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की गिरी छत छत, इंचार्ज नर्स जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की गिरी छत छत, इंचार्ज नर्स जख्मी
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की छत गिरी, इंचार्ज नर्स घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के एक टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की छत गिरने से एक इंचार्ज नर्स बुरी तरह घायल हो गईं। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है।
नेहरू नगर स्थित टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वाटरों की खराब हालत को लेकर इंचार्ज नर्स बीना चड्डा ने 20 जुलाई को ही शिकायत दी थी। उन्होंने लिखा था कि उनका घर अब जर्जर हो चुका है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पहले अचानक से शाम के वक्त छत नीचे आ गिरी। मंथन फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र कपूर का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सरकारी तंत्र की लापरवाही साफ जाहिर होती है। उन्होंने मांग की है कि घायल को नर्स को सरकार मुआवजा दे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उधर, इस घटना को लेकर निगम अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं।