फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अरोड़ा को मिला सम्मान

दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अरोड़ा को मिला सम्मान

Sun, 19 Aug 2018 07:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अरोड़ा को मिला सम्मान
दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अरोड़ा को मिला सम्मान
विज्ञापन

नई दिल्ली। तंबाकू नियंत्रण को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके अरोड़ा को सम्मानित किया गया है। उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के भारत प्रभारी हेंक बेकेडम ने वर्ल्ड नो टोबैको डे 2018 अवार्ड से नवाजा। डॉ. अरोड़ा दक्षिण एशिया के 11 देशों में तंबाकू नियंत्रण के लिए बेहतरीन कार्य के लिए इस सम्मान को पाने वाले इस वर्ष एक मात्र भारतीय हैं। डॉ. अरोड़ा का कहना है कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के तहत तंबाकू प्रचलन में 2020 तक 15 प्रतिशत और 2025 तक 30 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। दिल्ली ने वर्ष 2017 से पहले ही इन लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। उनका दावा है कि दिल्ली में पिछले छह साल में तंबाकू प्रचलन में करीब साढ़े छह प्रतिशत की कमी आई है, जो शेष भारत के औसत के आंकड़े से अधिक है। वहीं धूम्रपान करने वालों की संख्या में 35 प्रतिशत की कमी आई है जबकि शेष भारत में यह आंकड़ा महज 23 प्रतिशत की कमी का है। वहीं गुटखा सेवन करने वालों की संख्या में 63 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है जबकि शेष भारत में यह आंकड़ा सिर्फ 17 प्रतिशत का है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed