{"_id":"5b689ffa4f1c1b9d3e8b577f","slug":"15335833476-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवाती मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवाती मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समाज शिक्षा के प्रति गंभीर हो : कोटिया
दादरी। राष्ट्रीय मेवाती मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जीटी रोड पर नई आबादी के सामने हुई, जिसमें कई राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यकारिणी ने नए सदस्यों की घोषणा की गई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फकरूद्दीन कोटिया ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति गंभीर होना चाहिए। शिक्षा ही तरक्की का मार्ग है। संगठन का उद्देश्य समाज के शिक्षा के स्तर में सुधार, आर्थिक रूप से मजबूत करना, सामाजिक और राजनैतिक रूप से केंद्र व प्रदेश सरकार में भागीदारी कर समाज को मजबूत करना तथा योग्यता के अनुसार युवा वर्ग को रोजगार मुहैया कराना होगा। उन्होंने कहा देश में धर्म के नाम पर राजनैतिक दल मुस्लिम समाज को झूठे और लुभावने वादे कर बरगलाने का काम कर रहे हैं, जिससे समाज दिशाहीन हो रहा है। बैठक में चौधरी परवेज मेवाती, करीमुद्दीन बालोत, अमीरुद्दीन मेवाती, कादिर मेवाती, नौशाद, गुलबहार मेवाती समेत गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों के लोग थे। ब्यूरो