फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्वच्छता में अव्वल रहने वाले पांच ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित

स्वच्छता में अव्वल रहने वाले पांच ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित

Tue, 07 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता में अव्वल रहने वाले पांच ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित
स्वच्छता में अव्वल पांच ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का आकलन किया जाएगा। स्वच्छता के आधार पर रैंकिंग जारी की जाएगी। रैंकिंग में पहले पांच स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता की जांच नामित नोडल अधिकारी करेंगेे। 1, 11 और 21 अगस्त को नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत में जाकर स्वच्छता की जांच कर रैंकिंग जारी करेंगे।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि भारत सरकार के पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय के आदेश पर जिले में 1 से 30 अगस्त तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 और 25 जुलाई से 25 अगस्त तक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन हो रहा है। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की स्थिति का संख्यात्मक और गुणात्मक आकलन किया जाएगा और जिला स्तर पर इसकी रैंकिंग जारी की जाएगी, जोकि स्वच्छता के मानकों, सार्वजनिक स्थानों का सर्वेक्षण, स्थानीय नागरिकों का स्वच्छता के प्रति नजरिया व सुधार के लिए उनके सुझावों पर आधारित होगी। डीएम ने बताया कि सर्वेक्षण में प्रत्यक्ष निरीक्षण के लिए 30 प्रतिशत, नागरिकों के फीडबैक पर 35 प्रतिशत और सर्विस लेवल प्रगति के लिए 35 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed