{"_id":"5b6886b14f1c1b764d8b6d8d","slug":"15335768731864-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित कला अकादमी ने मनाया 64वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित कला अकादमी ने मनाया 64वां स्थापना दिवस
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित कला अकादमी ने मनाया 64वां स्थापना दिवस
नई दिल्ली। राजधानी के ललित कला अकादमी ने सोमवार को 64वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें करीब तीन दर्जन कलाकारों को अकादमी की छात्रवृत्ति से भी नवाजा गया। इस मौके पर ‘एल के ए कलेक्शंस’ नामक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी और समारोह का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने किया।
मंत्री ने अकादमी को बधाई देते हुए भारतीय कला और संस्कृति में इसके अहम योगदान की सराहना की। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय के ‘कल्चरल मैपिंग’ यानी ‘सांस्कृतिक सूचीकरण’ अभियान की जानकारी दी। डॉ शर्मा ने देश के प्रसिद्ध सांस्कृतिक संगठन संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र और पद्मभूषण कलाकार राम वी सुतार को भी सम्मानित किया। अकादमी के अध्यक्ष उत्तम पाचारणे ने संस्थान के कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम सेे पहले सुबह राष्ट्रपति एस्टेट में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में बच्चों के लिए ‘आओ मिट्टी में खेलें’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मूर्ति शिल्पकार चंद्रजीत यादव एवं प्रशांत देसाई भी मौजूद रहे। ब्यूरो