{"_id":"5b6498b64f1c1bb35d8b70cb","slug":"153331934215-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण-पूर्व जिले के थानों केमालखाने हुए डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण-पूर्व जिले के थानों केमालखाने हुए डिजिटल
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के थानों के मालखाने हुए डिजिटल
पुलिस आयुक्त ने सरिता विहार थाने के ई-मालखाने का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अब दिल्ली के थानों के मालखाने डिजिटल होकर ई-मालखानों में बदल रहे हैं। दक्षिण-पूर्व जिले के सभी थानों के मालखाने डिजिटल हो गए हैं। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने शुक्रवार को सरिता विहार थाने के ई-मालखाने का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली के सभी थानों के मालखाने डिजिटल होंगे।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व जिले में 13 थाने हैं। सभी थानों के मालखाने डिजिटल हो गए हैं। दक्षिण-पूर्व जिला देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जिसके सभी थाने डिजिटल हो गए हैं। जिले के थानों के मालखानों में रखी गई 24 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी को डिजिटल किया गया है। सर्दन रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केस प्रॉपर्टी को श्रेणी में बांटा गया है। हर प्रॉपर्टी को एक यूनिक बार कोड दिया गया है। इस बार कोड को स्कैन करने पर कंप्यूटर के जरिये डब्बे में रखे सामान की पूरी लिस्ट आ जाएगी। जिले के सभी थानों के मालखानों को आपस में जोड़ा गया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जल्द ही दिल्ली के सभी थानों के मालखानों को डिजिटल किया जाएगा। दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शुरू में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दिसंबर, 2017 में तीन थानों में ई-मालखाना प्रोजेक्ट लागू किया गया था।