{"_id":"5b6498a34f1c1bb15c8b6226","slug":"153331932414-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी और नौकरी निर्माता बनें छात्र-अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी और नौकरी निर्माता बनें छात्र-अरविंद केजरीवाल
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नौकरी देने वाले बनें छात्र : सीएम
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज ने 32वां स्थापना दिवस मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हर किसी के पास एक सपना होना चाहिए। इसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। छात्रों को नौकरी तलाशने की बजाय उद्यमी बनकर नौकरी देने वाला बनना चाहिए। डीयू से संबद्ध शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के 32वें स्थापना दिवस पर छात्रों से उन्होंने यह आह्वान किया। उन्होंने कॉलेज में एक छात्रावास का उद्घाटन भी किया। उन्होंने छात्रों को देश के विकास की दिशा में काम करने और भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सफलता के लिए अच्छी नींव की आवश्यकता है। हमारा प्रयास सभी को शिक्षा प्रदान करना है, न कि केवल विशेषाधिकार प्राप्त कुछ लोगों को। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूनम वर्मा ने उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए 67 कंपनियां आईं और छात्रों को 156 जॉब की पेशकश की। 7 छात्रों को 17 लाख के पैकेज की पेशकश की गई। इस दौरान सचिव (उच्च शिक्षा) देवेंद्र सिंह निजरा भी उपस्थित थे।