{"_id":"5b6496e64f1c1bbd298b79f9","slug":"15333188794-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने छात्रवृति के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने छात्रवृति के लिए आवेदन मांगे
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई ने छात्रवृति के लिए आवेदन मांगे
- ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर उपलब्ध
- ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कॉलेज और स्कूल के छात्रों को मिलने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप 2018 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही वर्ष 2017 के लिए पहला नवीकरण, वर्ष 2016 के लिए दूसरा नवीकरण और वर्ष 2015 के लिए तीसरा नवीकरण भी किया जा सकता है। छात्रों को छात्रवृति व उसके नवीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। इसके लिए आवेदकों को नेशनल ई-स्कॉलरशिप पोर्टल http://scholarships.gov.in पर लॉग इन करना होगा। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने तथा संस्थानों से अपने ऑनलाइन आवेदन सत्यापित कराने की सलाह दी है। यदि उम्मीदवार ऐसा नहीं करते हैं तो आवेदन अमान्य माना जाएगा।
----
राजधानी कॉलेज में स्वच्छता की प्रतिज्ञा ली
नई दिल्ली। राजधानी कॉलेज में एनएसएस की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता की शपथ ली गई, जिसमे कॉलेज के टीचिंग, नान टीचिंग स्टाफ व विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। एनएसएस इस वर्ष 1 से 15 अगस्त को स्वच्छता पखवाड़े के रुप में मना रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एनएसएस छात्रों को जागरूक, गांव व स्लम में डोर टू डोर कैंपेन, सफाई से संबंधित साहित्य बांटना व अस्पताल, रेलवे व बसे स्टेशन पर सफाई करनी है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेश गिरी ने इस अवसर पर बताया कि बीते साल कॉलेज ने स्वच्छता जागरूकता और ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए। ब्यूरो