फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीयू एक्ट में बदलाव के बाद ही सेंट स्टीफन को स्वायतता

डीयू एक्ट में बदलाव के बाद ही सेंट स्टीफन को स्वायतता

Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीयू एक्ट में बदलाव के बाद ही सेंट स्टीफन को स्वायतता
डीयू एक्ट में बदलाव के बाद ही सेंट स्टीफन को स्वायत्तता
विज्ञापन

- यूजीसी ने सेंट स्टीफन की स्वायत्तता देने के मामले पर कानून मंत्रालय से मांगी थी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को स्वायत्तता देने से पहले डीयू एक्ट में बदलाव करना होगा। यूजीसी को कानून मंत्रालय ने सेेंट स्टीफन को स्वायत्तता देने के मामले पर यह सलाह दी है। सेंट स्टीफन को स्वायत्तता देने के मामले पर शिक्षक विरोध कर रहे थे। इसी के चलते यूजीसी ने कानूनी सलाह मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, यूजीसी काउंसिल की मई में आयोजित बैठक में सेंट स्टीफन को स्वायत्तता देने का एजेंडा आया था। काउंसिल बैठक में सेंट स्टीफन के मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ। इसके चलते यूजीसी ने कानूनी सलाह लेने का फैसला लिया था। उसी के तहत अब सेंट स्टीफन की स्वायत्तता देने का मामला अब डीयू एक्ट में बदलाव पर अटक गया है। यदि डीयू से जुड़े कॉलेज स्वायत्तता चाहते हैं तो उन्हें डीयू प्रबंधन को अपना प्रपोजल देना होगा। उसके बाद डीयू एक्ट में बदलाव को लेकर काम होगा। डीयू एक्ट में बदलाव होने के बाद ही यूजीसी अब सेंट स्टीफन को स्वायत्तता देने के मामले पर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed