फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आठ अगस्त से फाटक बंद करने की तैयारी, पूल की होगी लांचिग

आठ अगस्त से फाटक बंद करने की तैयारी, पूल की होगी लांचिग

Sat, 28 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
आठ अगस्त से फाटक बंद करने की तैयारी, पूल की होगी लांचिग
8 से रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी
विज्ञापन

आरओबी निर्माण में आएगी तेजी, नवंबर में एक साइड चालू करने का दावा
ऋषिपाल सिंह
दादरी। नगर के रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण में तेजी लाने की तैयारी है। लिहाजा, 8 अगस्त से यातायात ब्लॉक लिया जा सकता है। अगस्त में पुल की लांचिग शुरू होगी। वहीं, अधिकारी नवंबर तक पुल के एक साइड को चालू करने का दावा कर रहे हैं। पहले इसे सितंबर तक शुरू करना था। दादरी को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए इसका निर्माण करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। रेलवे फाटक के बीच 76 मीटर के धनुष के आकार का पुल बनाया जाना है। फाटक के दोनों ओर छह महीने पहले ही सड़क का निर्माण करीब पूरा हो गया है। जबकि पुल का निर्माण चल रहा है। कई बार यातायात ब्लॉक लेकर फाटक बंद भी किया जा चुका है। वहीं, निर्माण काम धीमा होने की वजह से फाटक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल, 42 मीटर लोहे से ब्रिज का निर्माण चल रहा है। 8 अगस्त से ब्लॉक लेकर पुल की लांचिग होगी। इस दौरान ट्रस रखा जाएगा। इस काम में 40 कर्मचारी लगे है। आरओबी का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारी आर एस बोरा का कहना है कि ब्लॉक लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लाक मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी। नवंबर माह में एक तरफ का पुल चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed