फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अगले माह आएगी 1427 आवासीय भूखंडों की योजना

अगले माह आएगी 1427 आवासीय भूखंडों की योजना

Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
अगले माह आएगी 1427 आवासीय भूखंडों की योजना
अगले माह आएगी 1427 आवासीय भूखंडों की योजना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में घर के लिए जमीन खरीदने का भी मौका मिलने जा रहा है। प्राधिकरण 1427 भूखंडों की योजना अगले माह लांच करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, सितंबर में 60 व 90 वर्ग मीटर भूखंडों की भी योजना लाने की भी तैयारी है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 112, 162 व 300 वर्ग मीटर एरिया के 1427 भूखंड चिंहित किए गए हैं। ये प्लॉट सेक्टर 18, 20 व 22डी में स्थित हैं। ये सभी लेफ्टआउट फ्लैट हैं। आवंटी के नाम निकलने पर एक साल के भीतर पजेशन दे दिए जाएंगे। 15 अगस्त तक योजना लांच होने की उम्मीद है। इनकी दरें व आवेदन की तिथि भी शीघ्र तय कर ब्रोशर बनाया जाना है। इससे पहले यीडा ने औद्योगिक और संस्थागत भूखंडों की ओपन एंडिड स्कीम लांच कर दी है। इनके लिए एक-दो दिन में आवेदन शुरू हो जाएंगे। 60 व 90 वर्ग मीटर भूखंडों की भी योजना लाने के लिए भी जमीन तलाश की जा रही है। सिंतबर में योजना लांच होने की उम्मीद है।

----------
मार्च 2019 तक 15 हजार आवंटियों को पजेशन का लक्ष्य
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने अपनी पहली आवासीय योजना 2009 के 15 हजार आवंटियों को मार्च 2019 तक पजेशन देने का लक्ष्य तय किया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अब तक 806 आवंटियों के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री हो चुकी है। दिसंबर तक 5000 आवंटियों को पजेशन देने का लक्ष्य है। इसके बाद मार्च 2019 तक 15 हजार आवंटियों को पजेशन देने का लक्ष्य है। इस तरह 2009 के सभी आवंटियों को पजेशन मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके पर विकास कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं, जिससे कि आवंटियों को घर बनाकर रहने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed