फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बसपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी

बसपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी

Wed, 25 Jul 2018 08:48 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
बसपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी
हेडिंग: बसपा ने जिले में फूंका चुनावी बिगुल
विज्ञापन

सबहेड: बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा, यूथ और बूथ को मजबूत करना है
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बूथ और यूथ को मजबूत करना है, इसके लिए जरूरी है कि हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझें। भाजपा सरकार में थाने से लेकर लखनऊ तक एक वर्ग विशेष के लोग ही कब्जा जमाए बैठे हैं। प्रदेश और देश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है। दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। यह बातें बुधवार को जिले में पहली बार चुनावी बिगुल फूंकने आए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने पार्टी के सेक्टर व बूथ स्तर पर समीक्षा बैठक के दौरान डाढ़ा फार्म हाउस पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज गिरीश चंद्र जाटव ने की। गौतमबुद्धनगर के लोकसभा प्रत्याशी/प्रभारी विरेंद्र डाढ़ा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। विरेंद्र डाढ़ा ने कहा कि बहन मायावती का पैतृक गांव बादलपुर है। जिले के लोगों का बहनजी से विशेष लगाव है। जिले का विकास बहनजी ने ही कराया है। मेट्रो, स्टेडियम, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मल्टीस्पेशियलटी अस्पताल, अंडरपास, एलिवेटेड आदि विकास कार्य उनकी ही देन हैं। ग्रेनो से लेकर आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण भी बसपा के कार्यकाल में हुआ। उसके बाद आगरा से लखनऊ और अब लखनऊ से आगे एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में समसुद्दीन राइन मुख्य जोन इंचार्ज मेरठ, दादरी के पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर, दादरी विधान सभा प्रभारी नरेंद्र भाटी, नोएडा के पूर्व प्रत्याशी रविकांत मिश्रा, जेवर विधानसभा प्रभारी सत्यवीर नागर, पूर्व प्रत्याशी गजराज नागर, जोन इंचार्ज राजकुमार गौतम, गिरीश चंद्र जाटव, सूरज सिंह, सतपाल, जितेंद्र जाटव, डॉ. कमल सिंह व वरिष्ठ नेता संजीव त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष को लेकर हंगामा
बसपा को अनुशासित पार्टी कहा जाता है, लेकिन बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान दर्जनों लोग नारेबाजी व हंगामा करते हुए मंच पर जा पहुंचे और जिलाध्यक्ष लखमी सिंह की शिकायत बसपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत मंचासीन पदाधिकारियों से करने लगे। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष जाति सूचक गाली देते हैं। तानाशाही रवैया अपनाकर महिला कार्यकर्ताओं से बदसलूकी करते हैं। धमकी देते हैं कि मेरे ताल्लुकात सीधे बहनजी व भाई साहब से हैं। अगर कहीं शिकायत की तो पार्टी से निकाल दूंगा। दो पेज का शिकायती पत्र प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया, जिसमें 26 लोगों ने नाम व अपने मोबाइल नंबर भी लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed