फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार समेत व्यवसायी का अपहरण कर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

कार समेत व्यवसायी का अपहरण कर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
कार समेत व्यवसायी का अपहरण कर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार
झज्जर, सोनीपत, रोहतक और गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन


अगवा कर कारोबारी से
लूट का आरोपी गिरफ्तार
- सरगना समेत तीन आरोपी अब भी नहीं आए पुलिस के हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ट्रेडिंग व्यवसायी को कार सहित अगवा करने के आरोपी झज्जर, हरियाणा निवासी बिट्टू गुलिया को गिरफ्तार किया है। वारदात यूपी के मुरादनगर में हुई थी। गिरोह का 50 हजार का इनामी सरगना समेत तीीन आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है।

अपराध शाखा के डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार, उत्तम नगर के हरी नगर में रहने वाले रामकुमार (बदला नाम) का ट्रेडिंग का व्यवसाय है। वे 25 मई को होंडा सिटी कार से हरी नगर स्थित घर लौट रहे थे। रात करीब 11:15 बजे वे सत्यम सिनेमा के पास पानी की बोतल लेने के लिए रुके तो चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर उन्हीं की कार में बैठा लिया। बदमाशों ने कार में रखे एक लाख 65 हजार रुपये लूट लिए और फिर उन्हें धमकाकर एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये निकलवाए। आरोपी रामकुमार को मुरादनगर, यूपी में कार से धक्का देकर फेंककर फरार हो गए। रामकुमार ने दिल्ली पहुंचकर जनकपुरी थाने में मामला दर्ज कराया। अपराध शाखा जांच पहुंचने के बाद बनी इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी और रिछपाल सिंह की विशेष टीम को जांच में पता लगा कि रोहतक, हरियाणा के अशोक उर्फ डोगा गिरोह ने वारदात की है। इसके बाद गिरफ्तार किए गए गिरोह के बदमाश बिट्टू गुलिया ने बताया कि 25 मई को रोहतक निवासी अशोक, रवींद्र उर्फ भांजा, सोनीपत निवासी रौनक उससे मिलने दिल्ली आए थे। लौटते समय उन्होंने लूट की साजिश रची। अशोक हत्या के केस में सजाफ्ता है और वह पैरोल से फरार है। हरियाणा में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed