फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   दिल्ली में 12 घंटों में रिकॉर्ड हुई 53.6 एमएम वर्षा, रिज और आयानगर में भारी वर्षा

दिल्ली में 12 घंटों में रिकॉर्ड हुई 53.6 एमएम वर्षा, रिज और आयानगर में भारी वर्षा

Sat, 14 Jul 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में 12 घंटों में रिकॉर्ड हुई 53.6 एमएम वर्षा, रिज और आयानगर में भारी वर्षा
rain - फोटो : अमर उजाला

इस मानसून सीजन की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की गई वर्षा से शुक्रवार को समूची दिल्ली तरबतर हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सामान्य श्रेणी से ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके चलते न सिर्फ मौसम सुहाना हुआ बल्कि तापमान में गिरावट से लोगों को उमस वाली गर्मी से भी राहत मिल गई।

विज्ञापन


दो से तीन घंटे लगातार हुई वर्षा ने सड़कों, मुहल्लों और गलियों में जलभराव भी किया, जिससे लोगों और राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिन तक वर्षा के आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में सुबह साढ़े 8 से रात साढ़े 8 तक कुल 12 घंटों में 53.6 मिलीमीटर (एमएम) वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक सुबह, दोपहर और रात के वक्त वर्षा हो सकती है। बारिश के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के भीतर यहां हुई भारी वर्षा
शुक्रवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा वर्षा वाला स्थान रिज क्षेत्र रहा। जहां साढ़े पांच बजे तक 118.4 एमएम वर्षा और आया नगर में 71.4 एमएम वर्षा, सफदरजंग में 52.4 एमएम, लोधी रोड में 44.2 एमएम व पालम में 14.2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग का कहना है कि जब बारिश 64.5 एमएम से ज्यादा हो तो यह भारी वर्षा की श्रेणी में आता है। अभी समूची दिल्ली की बात की जाए तो जो वर्षा हुई है वह मध्यम श्रेणी में है। सफदरजंग स्टेशन पर रिकॉर्ड की गई वर्षा ही पूरी दिल्ली के वर्षा आंकड़ों को प्रदर्शित करता है।

अभी सात दिन भीगती रहेगी दिल्ली
दिल्ली क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि अगले सात दिनों तक दिल्ली में सूखा नहीं रहेगा। अगले दो से तीन दिन अच्छी बारिश, फिर हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं तापमान में भी गिरावट होगी। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


इसलिए नहीं हो रही थी बारिश
स्काईमेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली चक्रवात और हिमालय में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ का तारतम्य बिगड़ रहा था। मानसून दक्षिण की तरफ होता है तो उमस वाली गर्मी ज्यादा होती है और वर्षा नहीं रिकॉर्ड होती। इस वक्त उत्तर की तरफ मानसून खिसक गया है, जिसके चलते दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अच्छी वर्षा हुई है। अगले दो से तीन दिन तक सामान्य वर्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed