फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12

12

Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
12
फसल पंजीकरण का विरोध, 15 को बंद रहेंगे अनाजमंडी
विज्ञापन

किसानों के साथ अब व्यापारी भी उतरे विरोध मेें
नूंह। फसल को सरकारी दर पर बेचने के लिए फसल पंजीकरण संबंधी सरकार का आदेश किसानों के बाद अब व्यापारियों को भी रास नहीं आ रहा है। प्रदेश के व्यापारियों ने फैसला लिया है कि इसके विरोध में 15 जनवरी को पूरे प्रदेश की अनाजमंडी बंद रहेगी। इसके बाद भी यदि सरकार अपने फैसले पर अड़ी रही तो 23 जनवरी को जींद में प्रदेश स्तर की रैली कर व्यापारी अपना विरोध जताएंगे।
नूंह व्यापार मंडल के प्रधान लाला गिर्राज गोयल, पुन्हाना मंडी के प्रधान मंगतराम सहित तावडू व फिरोजपुर झिरका अनाजमंडी के व्यापारियों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से पहले ही किसान काफी परेशान व हताश हैं। किसान तो इसका विरोध कर ही रहे हैं अब व्यापारी भी खुलकर इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

15 जनवरी को जिले की सभी मंडियां बंद रहेंगी। लक्ष्मण नंबरदार, सूरज खुराना, श्याम सुंदर, एसएस डागर, लालूराम, लाला टेकचंद, अशोक कुमार, लक्ष्मण, राजू, पिंटू, हाजी जुबेर, लाला काले, डेविड, जुगल किशोर, मीनू, लाला वेदप्रकाश सहित सभी व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बाजरे की तरह ही इस बार रबी की फसलों की खरीद को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है, जबकि इससे पहले भी किसानों से लेकर व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि मार्केट कमेटी के पास न तो स्टाफ हैं और न ही संसाधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि काफी किसान खाद-बीज से लेकर घरेलू कार्यों के लिए व्यापारियों से पहले ही उधार लिए हुए हैं ऐसे में किसानों को सरकार द्वारा उनकी फसल की राशि सीधे खातों में दी जाएगी तो व्यापारी का पैसा वापस आने की उम्मीद कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed