{"_id":"5b58a3ba4f1c1b4b748b6efa","slug":"151532535738-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों को नहीं खाने होंगे दफ्तरों के धक्\nके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों को नहीं खाने होंगे दफ्तरों के धक् के
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारियों को नहीं खाने होंगे दफ्तरों के धक्के
- ‘वाणिज्य कर विभाग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने में आ रही कठिनाइयों को आसानी से दूर किया जा सकेगा। इसके अलावा कारोबारियों को राज्य जीएसटी कार्यालय के धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि खुद अधिकारी कारोबारियों के बीच जाकर व्यापारियों को जागरूक करेंगे। बुधवार को ‘वाणिज्य कर विभाग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
विभाग की आयुक्त कामिनी रतन के निर्देश पर सेक्टर-62 स्थित टॉट मॉल में शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) सिंहासन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सेक्टर-55, 56, 57, 58 सहित सेक्टर-62 के कारोबारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कारोबारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया। खंड-9 के उपायुक्त वीपी सिंह ने रिटर्न भरने से संबंधित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि कारोबारियों को जीएसटी कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकेगा।
इस मौके पर उपायुक्त मनोज कुमार सिंह, राम मूरत, वाणिज्य कर अधिकारी रंजना सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, पंकज तिवारी, राजेंद्र शर्मा सहित अनिल मेहरा, किशन लाल, प्रवीण, अशीष गुप्ता, राकेश कुमार, शिवश्याम यादव, अभिषेक, विरेंद्र कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।