फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने लगाया ग्रहण :रणदीप सिंह सुरजेवाला

दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने लगाया ग्रहण :रणदीप सिंह सुरजेवाला

Sun, 25 Mar 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने लगाया ग्रहण :रणदीप सिंह सुरजेवाला
दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने लगाया ग्रहण : सुरजेवाला
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने ग्रहण लगा दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। दक्षिणा हरियाणा का भविष्य कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित है। इसे लेकर कांग्रेस व्यापक स्तर पर संघर्ष करेगी। इस क्षेत्र के लिए एक नया विजन कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के पास है। दक्षिण हरियाणा में औद्योगिक हब, किसान की बेहतरी, नौजवानों के रोजगार की गारंटी, विकास की गंगा सिर्फ कांग्रेस लेकर आ सकती है। कांग्रेस ने दक्षिणा हरियाणा में जनाक्रोश रैली के माध्यम से बदलाव की शुरूआत की है। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला नगर के सैनीपुरा में जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।
सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में शासन व प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। विधायक व मंत्री एक दूसरे की बात नहीं सुनने की बात कहकर जनता का काम नहीं कर रहे हैं। जबकि सीएम साहब अफसरों पर काम नहीं करने का अक्सर टीकरा फोड़ते रहे हैं। जनता ने राहुल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मौका दिया तो दक्षिण हरियाणा को विकास में प्राथमिकता देकर यहां का अग्रणी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के चार वर्षों में हरियाणा तीन बार जला है। जिसमें अनेकों लोगों की जानें चली गईं। भाजपा ने केवल झूठ, लूट और फूट की राजनीति की है। सुरजेवाला ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में उद्योग पलायन कर रहे हैं। मारुती की डिजायर कार फैक्ट्री में हर साल 20 लाख कार बनती हैं। यहां पर हजारों नौजवान रोजगार कर रहे हैं लेकिन इन फैक्ट्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा से गुजरात ले जाकर यहां के नौजवानों का रोजगार छीनना चाहते हैं। डीएमआईडीसी का जो प्रोजेक्ट आना था। उसके लिए 1700 एकड़ जमीन दी गई थी लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार उस प्रोजेक्ट को अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। डीएमआईडीसी बंदरगाह आने पर प्रदेश के लाखों नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का काम जातिवाद के नाम पर भाईचारा खराब करना व आपस में लड़ाना है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा आपसी भाईचारे को बनाने का काम किया है। प्रदेश में किसानों का बुरा हाल है। किसानों को फसल का सहीं दाम नहीं मिल रहा है। सरकारी खरीद के लिए सरकार की ओर से समय रहते कोई व्यवस्था नहीं की गई।

रैली के बाद पत्रकारवार्ता में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समर्थित बसपा राज्यसभा उम्मीदवार की हार के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि कुछ विधायकों को वोट डालने से रोका गया। भाजपा ने सत्ताबल व धनबल का प्रयोग किया लेकिन वह नहीं जानते की जनता सत्ताबल व धनबल से बड़ी है। जिसका नतीजा हाल ही में लोकसभा के उप चुनाव में देखने को मिला। इसका जवाब प्रदेश की जनता 2019 में देगी। इस मौके पर रैली के आयोजक एवं कांग्रेस नेता सतबीर सिंह गुर्जर, प्रदेश महिला कांग्रेस की सुमित्रा चौहान, राव अजित सिंह, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र यादव, जिला पार्षद अंजुम हुसैन, कांग्रेस नेता इब्राहिम इंजीनियर, मोहम्मदी बेगम, सुमन दहिया, संजय छोकर, भूपेंद्र सिंह फोगाट, राकेश भड़ाना, मुनफेद बेरी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: जनाक्रोश रैली को संबोधित करते रणदीप सिंह सुरजेवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed