{"_id":"68c1e133e375eb85d407947f","slug":"150-patients-underwent-health-check-up-na-news-c-5-1-drn1046-785708-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 150 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 150 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
Thu, 11 Sep 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
03 एम्स के टेलिमेडिसिन स्वास्थ्य शिविर में श्रमिको की जांच करते चिकित्सक।स्रोत-एम्स
एम्स की ओर से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों एवं उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में सामान्य रोगों के साथ-साथ मधुमेह, हाइपरटेंशन और डस्ट स्किन संक्रमण आदि के मरीज पाए गए। शिविर के माध्यम से कई मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। आरवीएनएल की साइट पैकेज-वन में टेलीमेडिसिन वैन के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कैंप लगाया गया। एम्स टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़े चिकित्सक डॉ. विवेक मलिक, डॉ. ख्याति गुप्ता एवं डॉ. रंगनाथ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गंभीर बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों को एम्स की ओपीडी में नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। शिविर के आयोजन में शुभम सेंगल, धीरज आदि ने सहयोग किया।