फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   150 kg of banned meat recovered, one arrested, two accused absconding, police registered a case

150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 11 Oct 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
150 kg of banned meat recovered, one arrested, two accused absconding, police registered a case
150 kg of banned meat recovered, one arrested, two accused absconding, police registered a case
फिरोजपुर झिरका। खंड स्थित गांव बघोला के पहाड़ की तलहटी में प्रतिबंधित मांस बेचने वाले तीन तस्करों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों से 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीएस स्टाफ प्रभारी कंवरपाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि काफी लंबे समय से गोपालगढ़ और जयपुर में विभिन्न घटनाओं और वारदात को अंजाम देने वाला शातिर सोमवार को प्रतिबंधित मांस बेचने वाला है। आरोपी काफी लंबे समय से यह काम कर रहा है। सोमवार को बघोला की पहाड़ की तलहटी में प्रतिबंधित मांस की सप्लाई करने जाएगा। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सलीम उर्फ लल्लू निवासी जोतरी, थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी के दो अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो प्रतिबंधित मांस, कुल्हाड़ी आदि बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जयपुर और गोपालगढ़ में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed