फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14.50 lakhs cheated on the pretext of cheap plot

Noida News: सस्ते प्लॉट का झांसा देकर 14.50 लाख की ठगी

Fri, 24 Apr 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
14.50 lakhs cheated on the pretext of cheap plot
- बैनामा नहीं कर हड़पी रकम, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में सस्ते दाम पर प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
महामेधा वाली गली सूरजपुर निवासी लाखन सिंह ने बताया कि जून, 2024 में योगेश शर्मा ने उन्हें लखनावली में दिनेश शर्मा, सुनील शर्मा और मोहनवती से मिलवाया था। सभी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए मोहनवती के नाम पर 142 वर्गगज का प्लॉट दिखाया और सस्ते दाम पर दिलाने का भरोसा दिया। प्लॉट की कीमत 23 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के दर से 32.66 लाख रुपये बताई गई थी। सौदे के तहत पीड़ित ने 19 जुलाई, 2024 को एक लाख रुपये का चेक टोकन मनी के रूप में दिया। इसके बाद उसी साल 31 जुलाई को 10 लाख रुपये, 15 अगस्त को 1.50 लाख और 25 अगस्त को दो लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की हां के बाद उन्होंने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने प्लॉट पर दावा कर काम रुकवा दिया और प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को देने की बात कही। उन्होंने दिए गए 14.50 लाख रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed