फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टैंपो हटाने की बात पर दो भाइयों पर फायरिंग, बचे

टैंपो हटाने की बात पर दो भाइयों पर फायरिंग, बचे

Tue, 26 Mar 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
टैंपो हटाने की बात पर दो भाइयों पर फायरिंग, बचे
टैंपो हटाने की बात पर दो भाइयों पर फायरिंग, बचे
विज्ञापन

गुरुग्राम। झाड़सा गांव में घर के आगे से टैंपो हटाने की जरा सी बात पर पड़ोसी ने दो भाइयों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों बाल-बाल बचे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित युवकों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
सदर थाना पुलिस के मुताबिक, झाड़सा गांव में धर्मवीर का मकान है जिसे वह किराये पर देता है। सोमवार को एक किरायेदार मकान खाली कर रहा था इसके लिए टैंपो लगाकर सामान लोड करवा रहा था, उसी वक्त पड़ोस में रहने वाले आरोपी वीरेंद्र ने टैंपो हटाने की बात कही। धर्मवीर के दो मिनट में काम पूरा होते ही टैंपो हटाने की बात कहने पर वीरेंद्र बिफर गया। उसने धर्मवीर के साथ गाली गलौच करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। धर्मवीर को बचाने के लिए जब उसका भाई सुखबीर आया तो आरोपी घर से पिस्तौल लेकर आया और दोनों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गनीमत रही कि गोलियां आसपास की दीवारों पर लगी, जिससे दोनों भाई बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आरोप है कि आरोपी के बेटे रवींद्र, विक्रम और उसकी मां संतोष दोनों भाइयों से मारपीट और पत्थरबाजी करते हुए पांच तोले की सोने की चेन तोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों भाइयों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed