फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जसकरण की हत्या में रूपेंद्र के शामिल होने की आशंका

जसकरण की हत्या में रूपेंद्र के शामिल होने की आशंका

Sat, 27 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जसकरण की हत्या में रूपेंद्र के शामिल होने की आशंका
जसकरण की हत्या में रूपेंद्र के शामिल होने की आशंका
विज्ञापन

गुरुग्राम। सरस्वती विहार में हुए दोहरे हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी हरनेक सिंह के साथ किसी दूसरे साथी के होने की आशंका को लेकर पुलिस ने उसके दूर के रिश्तेदार रूपेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में वारदात वाले दिन हरनेक सिंह के घर से रूपेंद्र के आने के फुटेज मिले है। ऐसे में पूरी आशंका जताई जा रही है कि जसकरण की हत्या में रूपेंद्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। दूसरी ओर इस मामले में शनिवार को पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए भी रवाना हुई है, जहां हरनेक के सोने के व्यापार के लेनदेन को लेकर उस व्यापारी से पूछताछ करेगी।
इस पूरे हत्याकांड केे मास्टरमाइंड आरोपी हरनेक सिंह की गिरफ्तारी के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। हरनेक से पूछताछ के आधार पर पुलिस को लुधियाना के पास से जसकरण के शवों के दो टुकड़े बरामद हो गए हैं, जिनकी पुलिस डीएनए जांच कराएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जसकरण हत्या के मामले में पुलिस को हरनेक, उसकी पत्नी गुलमेहर के अलावा किसी तीसरे के होने की भी आशंका है। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में हरनेक सिंह के दूर के रिश्ते का भाई रूपेंद्र सिंह घटना के दिन आया था। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि रूपेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई संदिग्ध बातें सामने आई हैं। इस आधार पर पूरी आशंका है कि वह तीसरा शख्स रूपेंद्र हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। इस पूरे मामले में जसकरण के साथ हरनेक सिंह ने जो 40 लाख रुपये का लेनदेन किया था, उसका कुछ हिस्सा उसने राजस्थान के एक व्यापारी के साथ सोने के व्यापार में निवेश किया था। शनिवार को पुलिस की एक टीम उस व्यापारी से पूछताछ के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गई है।
एसीपी डीएलएफ करन गोयल ने बताया कि इस पूरे मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस, डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस के अलावा क्राइम यूनिट की टीमें जांच कर रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed