{"_id":"599594a84f1c1bc1098b457b","slug":"141502975144-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात फर्जी मुठभेड़ के आरोपी पुलिस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा-Business","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात फर्जी मुठभेड़ के आरोपी पुलिस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा-Business
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ के आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
- सेवानिवृति के बाद एन के अमीन और तरुण बरोट की हुई थी पुन: नियुक्ति
एजेंसी
अहमदाबाद। गुजरात के चर्चित सोहराबुद्दीन और इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ के आरोपी दो पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। गुजरात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एनके अमीन और तरुण बरोट ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पद छोड़ने संबंधी हलफनामा देने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पिछले साल अगस्त में पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने वाले अमीन को पुन: तापी जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। वहीं बरोट को सेवानिवृत्ति के बाद पिछले साल अक्तूबर में पश्चिम रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई थी। अमीन ने सोहराबुद्दीन और इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में मुकदमे का सामना किया, जबकि बरोट इशरत जहां और सादिक जमाल मुठभेड़ मामले में आरोपी थे। अमीन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे को देखते हुए प्रदेश सरकार को किसी शर्मिंदगी से बचाने के लिए उन्होंने और बरोट ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहे जाने के बाद मैंने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को भेज दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस्तीफा देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।