{"_id":"59514a104f1c1b7c1b8b4614","slug":"141498499600-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद हत्याकांड : मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रेलवे पुलिस ने तेज की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुनैद हत्याकांड : मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रेलवे पुलिस ने तेज की जांच
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनैद हत्याकांड : मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रेलवे पुलिस ने तेज की जांच
पलवल। मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन में 22 जून को खंदावली गांव के जुनैद की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में जहां अभी भी रेलवे पुलिस के आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में हाथ खाली है, वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर रेलवे पुलिस के अधिकारियों को आरोपियों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद रेलवे पुलिस ने जांच तेजी से शुरू कर दी है। इस मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना भी शुरू कर दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने भी रेलवे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाने शुरू कर दिए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जीआरपी व रेलवे पुलिस केवल खानापूर्ति करने में लगी हुई है। अभी तक आरोपियों की शिनाख्त तक नहीं की गई है। वहीं सोमवार को कई अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए।
जुनैद हत्या के मामले में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप करने व आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने के दिए गए आदेशों के बाद सोमवार को ही आरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक संजय किशोर, चीफ कमांडेंट शशि कुमार, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल और डीएसपी महेंद्र कुमार ने असावटी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। स्टेशन पर जैसे ही पुलिस महानिरीक्षक व चीफ कमांडेंट पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी सी मच गई। स्टेशन पर ट्रेन से आईजी के नीचे उतरते ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उनके आगे-पीछे घूमने लगे तथा उनके द्वारा किए जाने वाले सवालों का तुरंत जवाब देने में लगे रहे।
आईजी संजय किशोर ने पुलिस अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फरीदाबाद से पलवल के बीच ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने और रात के समय आने वाली ट्रेनों में सभी डिब्बों में चेकिंग करने के आदेश दिए। स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के आदेश दिए। आईजी ने पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए कि तुरंत असावटी स्टेशन पर पुलिस चौकी बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि उस पर गौर करते हुए यहां पुलिस चौकी स्थापित की जा सके।
विज्ञापन
-----------
कई स्थानों पर रेलवे पुलिस ने दी दबिश
इस मामले में जिन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं। जीआरपी पुलिस की गठित टीमों ने शक के आधार पर उन्हें पकड़कर पूछताछ करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। जिन गांवों में दबिश दी गई, उन गांवों का नाम पुलिस अधिकारी अभी छुपा रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने असावटी गांव व आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी है।
-------------
रमेश की पत्नी सीमा ने लगाया पति को फंसाने का आरोप
जुनैद हत्या के मामले में जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कैलाश नगर निवासी आरोपी रमेश की पत्नी सीमा ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अपने पति रमेश को फंसाने का आरोप लगाया है। सीमा का आरोप है कि उसके पति का जुनैद के मामले से कोई लेना देना नहीं है। वह दिमागी तौर पर परेशान चल रहे हैं और वह जुनैद की हत्या वाले दिन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बल्लभगढ़ गए थे और समय पर ही वापस आ गए थे। उन पर जबरन हत्या का मामला थोपा जा रहा है।
---------------
जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। आरोपियों को ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रमेश से भी पूछताछ चल रही है। अभी इस मामले में ज्यादा कहना उचित नहीं है, क्योंकि जब तक आरोपी गिरफ्तार न हो जाए। पुलिस अपना काम ईमानदारी से कर रही है।
-------------------