फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1400 mobiles sent to Nepal in a year, money collected through hawala

Noida News: ध्यानार्थ- गाजियाबाद व यूपी.......... एक वर्ष में 1400 मोबाइल भेजे नेपाल, हवाला से मंगाई रकम

Tue, 04 Apr 2023 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
1400 mobiles sent to Nepal in a year, money collected through hawala
- चोरी व झपटमारी के मोबाइल नेपाल भेजने वाले सरगना समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन


- आरोपियों के कब्जे से 70 मोबाइल फोन बरामद, 31 केसों का खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर से चोरी व झपटमारी के मोबाइल एकत्रित कर बल्क में नेपाल भेजते थे। वहां से हवाला से रकम मंगाते थे। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये एक वर्ष में चोरी के 1400 मोबाइल नेपाल भिजवा चुके हैं। आरोपी यूपी रोडवेज की सलोनी बॉर्डर, गोरखपुर जाने वाली बसों से यह वारदात करते थे।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि शाखा की आईएससी में तैनात इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट, इंस्पेक्टर मिंटू सिंह, एसआई रविंद्र हुड्डा व मनोज की टीम ने दिल्ली निवासी गिरोह सरगना संदीप(28), मो. चमन(43), अरमान अंसारी(31), सरबजीत सिंह उर्फ गाभा (31), रियाज(21), राहुल (22) और रेलवे रोड, साहिबाबाद, गाजियाबाद यूपी, निवासी राधेश्याम मिश्रा(35) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 70 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में चोरी, झपटमारी के 31 मामले सुलझे हैं। आरोपी एक साल से यह काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सबसे पहले पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी संदीप को आनंद विहार बस अड्डे से उस समय पकड़ लिया जब वह नेपाल के लिए चोरी के मोबाइलों की खेप यूपी बस के ड्राइवर व कंडेक्टर को देने जा रहा था। बाद में अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने यूपी रोडवेज की बसों के ड्राइवर व कंडेक्टर को शराब का लालच देकर नेपाल भेजे जाने मोबाइल के डिब्बे को बसों में रख देते थे। सलोनी बॉर्डर पर इनका आदमी डिब्बे को बस से उतार लेता था। अब मामले में यूपी रोडवेज बसों के कई ड्राइवर व कंडेक्टर भी रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

चोरी के मोबाइलों के लॉक तोड़ता था सरबजीत-

जांच में पता चला है कि 10 वीं पास आरोपी सरबजीत ने मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम कर चुका है। वह कासिम की सहायता से मोबाइलों के लॉक को तोड़ देता था। वहीं नेपाल में ये मोबाइल महंगे दामों में बिक जाते थे और ट्रेस भी नहीं होते थे। आरोपियों को एक सस्ते मोबाइल पर 500 से 1000 हजार रुपये और महंगे मोबाइल पर पांच से छह हजार का मुनाफा होता था। आरोपी आपस में व्हाट्सएप पर ही बात करते थे। संदीप के खिलाफ सदर, सोनीपत हरियाणा में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed