फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 cases including wife murder of young man

युवक की हत्या, पत्नी, किन्नरों समेत 14 पर केस

Thu, 24 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
14 cases including wife murder of young man
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Mewat
युवक की हत्या, पत्नी, किन्नरों समेत 14 पर केस
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना अनाज मंडी के नजदीक एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी, ससुराल वालों और पास ही रहने वाले किन्नरों समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के सिर सहित पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे। मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया था। सूचना पर डीएसपी विवेक चौधरी और अपराध शाखा टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ग्राम बड़ोली जिला पलवल निवासी राजू ने बताया कि करीब चार महीने पहले उसका भाई जगदीश अपनी पत्नी कांती व दो बच्चों के साथ पुन्हाना में मजदूरी करने आया था। वह पुन्हाना अनाज मंडी के नजदीक किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। कुछ समय पहले जगदीश और उसकी पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर कांती पास में ही रहने वाले किन्नरों के यहां खाना बनाने का काम करने लगी थी। बृहस्पतिवार को जगदीश और कांती में फिर किसी बात पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि पत्नी कांती ने अपने मायके वालों और किन्नरों के साथ मिलकर जगदीश की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

रंजिश रखते थे ससुराल वाले
मृतक की बहन गीता ने बताया कि जगदीश के 4 बच्चे हैं। दो बच्चे गीता और दो जगदीश के पास रहते थे। कांती किन्नरों का खाना बनाने का काम करती थी, जबकि जगदीश उसे मना करता था। जगदीश की ससुराल पुन्हाना से 10 किमी दूर पलवल जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव शिकरावा में है। आरोप है कि ससुराल वाले जगदीश से पहले से ही रंजिश रखते थे। उसे फोन पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। गीता का आरोप है कि कांती ने ही अपने मायके वालों और किन्नरों के साथ मिलकर जगदीश की हत्या की है। गीता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि राजू की शिकायत पर मृतक की पत्नी कांती, आशा पत्नी चन्नी, खेमो, दौलत, सुनीता, जीतू, ललता, सागर, बसंती के अलावा किन्नर शहनाज, सीमा, काजल जूली, छोटी, मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीम और अपराध शाखा पुलिस भी जांच कर रही है।

पुन्हाना थाने में शिकायत लेकर पहुंचे मृतक के परिजन।

पुन्हाना थाने में शिकायत लेकर पहुंचे मृतक के परिजन।- फोटो : Mewat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed